आज मैंने सोच ही लिया है की मैं आज से लगातार 3 महीने तक SSC की तैयारी करूँगा। चाहे सिलेक्शन हो या ना हो पर मैं पढ़ूगा डेली। 

आज मैंने कुछ स्टिकी नोट्स अपनी स्टडी टेबल के पास लगा दिए है। ये मैंने इसलिए लगाए है ताकि मेरा ध्यान भटके नहीं। 

मैंने आज "Mr true tales" की वीडियो देखकर अपनी पढाई की स्ट्रेटेजी बनाई। 





इसकी वीडियो से कुछ बातें मैंने लिख कर रख ली। जैसे मैथ्स कहा से पढ़नी है वगैरा वगैरा। 

आज के दिन मैंने "ICS COACHING CENTER" यूट्यूब चैनल से परसेंटेज का पहला लेक्चर देखा और उसके नोट्स बनाये। 


इसके अलावा मैंने आज कुछ भी नहीं पढ़ा। मैंने सोचा स्टार्टिंग थोड़े से ही करनी चाहिए।